फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में कोरोना के दो और पॉजिटिव

विज्ञापन
पुंछ जिले के सुरनकोट कस्बे के बाजार में चलते हुए लोग - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
पुंछ। जिले में भी कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक सुरनकोट के सरकारी अस्पताल में चतुर्थश्रेणी का कर्मचारी है और सुरनकोट तहसील का ही रहने वाला है। दूसरा व्यक्ति पंजाब में मजदूरी करता था। चंद रोज पहले लौटने के बाद प्रशासनिक क्वारंटीन में था। दो नए मामले पेश आने के साथ ही जिले में कुल संक्रामितों की संख्या तीन हो गई है। दो नए मामले सामने आने की पुष्टि करते हुए जिला विकास आयुक्त राहुल यादव का कहना हैकि हमारे जिले में कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं जिनमें एक सुरनकोट का स्वास्थय कर्मचारी है जबकि दूसरा पुंछ हवेली तहसील का है और वह पंजाब से लोटा था। इन दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही हमने इन दोनों को आईसोलेशन में लेने के साथ ही आगे उपचार के लिए भेज दिया है। जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रामण के मामलों को लेकर जिला विकास आयुक्त ने जिले के लोगों से प्रशासन की तरफ से जारी निर्देशों का पालन करने का आहवान करते हुए कहा कि लोग लाक डाउन का पालन करें और बहुुत आपातकाल में ही घर से निकलें। मास्क पहनने के साथ ही अन्य सुरक्षा उपायों को अपनाएं। उधर जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते जिला प्रशासन की तरफ से अब जिले में केवल सब्जी,किरयाना,मांस,मछली और दूध दही की ही दुकानों को खोलने की अनुमति रहेगी जबकि उनका समय भी पांच घंटे के बजाए चार घंटे कर दिया गया है।कपड़ा,रेडीमेड,कास्मैटिकस,नाई की दुकानों और ब्यूटीपार्लर को पूरी तरह बंद करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें