फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुलिस की वर्दी में लोगों को ठगने के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। जिला पुलिस ने वीरवार को सुरनकोट क्षेत्र में पुलिस की वर्दी में नागरिकों को ठगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान इरफान अहमद और फैजान अहमद दोनों निवासी गांव कल्लर कट्टल तहसील सुरनकोट के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोनों को पुलिस अधिकारी होने का झूठा दावा कर स्थानीय निवासियों को धोखा देते और उनसे पैसे ऐंठते हुए पाया गया। इस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी पुलिस के नाम और अधिकार का दुरुपयोग कर वित्तीय लाभ के लिए क्षेत्र में लोगों को गुमराह कर रहे थे। जिला पुलिस पुंछ ने आम जनता से ऐसे धोखेबाजों से सावधान रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन को देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें