पुंछ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पुंछ इकाई की तरफ से वीरवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में पुंछ नगर में मेगा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
नगर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली बच्चे डिग्री कालेज मैदान पुंछ में एकत्र हुए। इस रैली को जिला विकास उपायुक्त विकास कुंडल और एस एस पी पुंछ शफकत हुसैन ने डिग्री मैदान से कुछ कदम साथ चलते हुए रवाना किया। आयोजन विद्यार्थी उत्साह के साथ शामिल हुए। संवाद