पुंछ जिले के गांव फजलाबाद में पोधारोपण अभियान चलाते ग्रामीण एंव सोशल फारैस्ट्री अधिकारी
- फोटो : POONCH
पुंछ। सुरनकोट के गांव फजलाबाद में सामाजिक वानिकी विभाग/सोशल फारेस्ट्री की तरफ से पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं विभाग के अधिकारियों ने भाग लेते हुए पौधे लगाए। ग्रामीणों को पौधों एवं वनों के महत्व से जागरूक करने के साथ उन्हें वर्ष में कम से कम दो पौधे लगाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि नवीद इकबाल ने बताया कि हर गांव हरियाल के अंतर्गत विभाग की तरफ से जिले में चार लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लिया गया है। संवाद