फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल फारैस्ट्री और पुलिस ने पोधा रोपन अभियान चलाया,पुलिस मुख्यालय में लगाए पोधे

विज्ञापन
पुंछ पुलिस मुख्यालय में पोधा रोपण अभियान में भाग लेते एस एस पी और अन्य अधिकारी - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। जिला सोशल फारेस्टरी विभाग ने पुलिस के साथ शुक्रवार को पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस लाइन, पुलिस स्टेशन और पुलिस मुख्यालय में पौधे लगाए गए। अभियान का मुख्य कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय में किया गया। इसकी अध्यक्षता डीएफओ सोशल फारेस्टरी नवीद इकबाल और डीएसपी हेडक्वार्टर मुख्तयार अहमद ने की। एसएसपी रमेश अंगलराल मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

नवीद इकबाल ने कहा कि सोशल फारेस्टरी की तरफ से जिले में दिन प्रतिदिन कम हो रहे जंगल के कारण हो रही वातावरण की हानि को दूर करने के लिए जहां-जहां खाली स्थान हैं वहां पर पौधे लगाए जा रहे हैं। इससे एक तरफ जहां जंगलों की कमी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों को पौधे लगाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। रमेश अंगराल ने सोशल फारेस्टरी विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस काम में पुलिस को सहयोग करने के लिए आह्वान करने के हम आभारी हैं। हम सभी लोगों से पर्यावरण की सुरक्षा हेतु पौधे लगाने का आह्वान करते हैं क्योंकि पौधे लगाने से ही सभी प्रकार की समस्याएं और बीमारियां दूर हो सकती हैं। इसलिए हर किसी को कम से कम हर वर्ष पांच पौधे जरूर लगाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें