फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मुगलरोड पर आवाजाही बहाल हो या कर दी जाए पूरी तरफ बंद

Fri, 03 Jan 2025 03:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मुगलरोड पर सातवें दिन भी वाहन नहीं चले। इसके चलते पुंछ एवं राजोरी जिले से कश्मीर आने जाने वाले लोगों की परेशानियां बरकरार रहीं। परेशान लोगों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि या तो मुगलरोड को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जाए या फिर पूरी तरफ मार्ग बंद करने की घोषणा की जाए।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि हर दिन मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे। इमतेयाज अहमद, हकीमू दीन, नसीर अहमद और शफीक अहमद ने कहा कि बर्फ हटाने के बाद भी मुगलरोड पर यातायात बहाल न होने से कश्मीर के अस्पतालों में उपचार करवाने वाले लोग परेशान हैं। इस उम्मीद में सात दिन निकल गए हैं। अगर यातायात बहाल नहीं करना है तो गत वर्षों की ही तरह घोषणा कर दी जाए कि अब मुगलरोड अगले तीन महीनों तक बंद रहेगी। इसके बाद आपातकाल में कश्मीर जाना होगा तो जम्मू के रास्ते कश्मीर चले जाएंगे। संशय की स्थिति में परेेशानियां बढ़ती जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें