फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: बर्फबारी से बंद दस सड़कों पर चार घंटे में यातायात बहाल

Sun, 02 Feb 2025 03:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार को हुई बर्फबारी से जिले की मंडी एंव सुरनकोट तहसील केऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों को अन्य क्षेत्रों से जोड़ने वाली दस संपर्क सड़कें बाधित हो गई थीं। इन्हें पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल इंजीनियरिंग विंग की ओर से बर्फ हटाने की आधुनिक मशीनों के सहयोग से बर्फ हटा कर चार घंटों के भीतर सभी सड़कों पर यातायात बहल कर दिया गया।
विज्ञापन

जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद सड़कों से बर्फ हटाने के लिए चलाए गए अभियान के बारे में बात करते हुए पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल इंजीनियरिंग विंग पुंछ के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर तारिक मैहमूद खान ने बताया कि शनिवार तड़के हुई बर्फबारी से हमारे अधीन आने वाली ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों की करीब दस सड़कें जिनकी लंबाई करीब 28 किलोमीटर हैं, प्रभावित हो गई थीं। पिछले दो महीनों से कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें