फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद मुगल रोड पर यातायात बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। बर्फबारी के चलते बंद ऐतिहासिक मुगल रोड पर वीरवार को चार दिन बाद यातायात बहाल हो गया है। वीरवार दोपहर को जिले की सुरनकोट तहसील की तरफ से बैहरामगल्ला चेक पोस्ट से दर्जनों छोटे-बड़े वाहनों को कश्मीर और पुंछ के लिए छोड़ा गया।
विज्ञापन

रविवार को जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी होने से कश्मीर से जोड़ने वाले ऐतिहासिक मुगलरोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। मंगलवार को मौसम साफ होने पर मुगलरोड अथारिटी और पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल विंग ने बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया। इसके चलते बुधवार देर शाम तक मुगलरोड पर बर्फ हटाते हुए मशीनें पीर की गली तक पहुंच गई थीं। वीरवार सुबह दोबारा मशीनों को पोशाना से पीर की गली के बीच लगाया गया। जिसके बाद दोहर को चार दिन बाद मुगलरोड पर यातायात बहाल कर दिया गया। इससे जिले के लोगों ने राहत की सांस ली है। विशेषकर कश्मीर के अस्पतालों में उपचार करवाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को मुगल रोड के दोबारा खुलने से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें