फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने अवैध पार्किंग के खिलाफ चलाया अभियान,क्रेन से दर्जनों वाहन उठा थाने पहुंचाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जारी अपने अभियान को बुधवार को आगे बढ़ाते हुए एसओ यातायात मोहम्मद यूनिस की अगुवाई में अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बस अड्डे से नाखांवाले चौराहे, आईटीआई, डिग्री कॉलेज एवं गुजर होस्टल के आसपास सड़क किनारे अवैध रूप से किए गए दर्जनों वाहनों को क्रेन से उठाकर थाने पहुंचाया। मोहम्मद यूनिस ने लोगों से आग्रह किया कि वह सड़कों के किनारे वाहन खड़े न कर सही स्थानों पर पार्किंग में ही वाहन खड़े करें। क्योंकि इस प्रकार अवैध पार्किंग से नगर में जाम की स्थित बन रही है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें