फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े दर्जन वाहनों को क्रैन से उठा कर थाने पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। अनलॉकडाउन-चार में गत दिनों की ही तरह जहां जिले में सभी प्रकार के यात्री वाहन सड़कों पर उतरेे हुए हैं। वहीं प्रशासन की तरफ से कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए पुंछ नगर में बाहरी क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को नगर के बीच आने की अनुमति न देते हुए यात्री वाहनों को नगर के बाहर रोका जा रहा है। इसके चलते मंगलवार को भी दिन भर ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग निजी वाहनों से जिला पुंछ नगर पहुंचते रहे। इससे हर तरफ वाहनों की भीड़ देखने को मिली। इसके चलते जगह-जगह सड़क किनारे बड़ी संख्या में निजी वाहन खड़े दिखाई देने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान यातायात पुलिस ने नगर में अवैध पार्किंग के करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों के किनारे अवैध रूप से खड़े किए गए वाहनों को हटाने के लिए कहा गया। उसके बाद भी जब सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाया नहीं गया तो यातायात पुलिस ने दर्जन वाहनों को क्रेन की सहायता से उठाकर थाने पहुंचाया। इस दौरान यातायात पुलिस वालों ने जगह-जगह वाहन चालकोें को सड़कों किनारे वाहन पार्क करने से बचने के भी निर्देश दिए।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन की तरफ से नगर में भीड़भाड़ कम करने और जाम की स्थिति न बने इसलिए पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को सड़कों के किनारे एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर वाहनों को खड़ा न होने देने के निर्देश जारी किए थे। जिस पर आज दिन भर कार्रवाई करते ट्रैफिक पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को मौके पर ही क्रेन से उठा कर थाने पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें