फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना को मिली बड़ी कामयाबी: बालाकोट में मारे गए तीन पाकिस्तानी आतंकी, बरामद किए गए हथियार

Thu, 13 Feb 2025 10:49 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ।

सार

बालाकोट सेक्टर के तरकुंडी इलाके में ही तलाशी अभियान के दौरान एक एंटी टैंक माइंस, तीन एंटी-पर्सनल एक्टिवेटर माइंस, तीन स्प्लिंटर माइंस, दो बैग, फावड़ा, रस्सी, एसडी कार्ड, ड्राई फ्रूट और अन्य खाने-पीने की चीजें बरामद हुईं।
विज्ञापन
सेना ने मार गिराए तीन आतंकी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के पुंछ बालाकोट सेक्टर में वीरवार दोपहर करीब ढाई बजे घुसपैठ कर रहे तीन पाकिस्तानी आतंकियों को सेना ने मार गिराया। तीनों के शव जीरो लाइन के पास पड़े हैं। हालांकि सेना ने आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि नहीं की। वहीं, शाम करीब छह बजे बालाकोट सेक्टर में ही तलाशी अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

विज्ञापन

नहीं उठाए जा सके शव
सूत्रों के अनुसार, बालाकोट के अग्रिम क्षेत्र तरकुंडी में पाकिस्तान के इलाके से तीन आतंकी भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। जवानों ने उन्हें ललकारते हुए गोलीबारी की। इस गोलीबारी में तीन आतंकी मारे गए। तीनों आतंकियों के शव उठाए नहीं जा सके। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना की ओर से क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। इसको देखते हुए भारतीय सेना किसी प्रकार का जोखिम नहीं उठाना चाह रही है।

विस्फोटक मिलने पर पूरे इलाके को सेना ने घेरा, बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया
बालाकोट सेक्टर के तरकुंडी इलाके में ही तलाशी अभियान के दौरान एक एंटी टैंक माइंस, तीन एंटी-पर्सनल एक्टिवेटर माइंस, तीन स्प्लिंटर माइंस, दो बैग, फावड़ा, रस्सी, एसडी कार्ड, ड्राई फ्रूट और अन्य खाने-पीने की चीजें बरामद हुईं। इसके बाद मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। देर शाम तक सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया।
तरकुंडी में ही पाकिस्तान सेना ने स्नाइपर हमला किया था
विज्ञापन

अखनूर में दो जवान बलिदान
तरकुंडी इलाके में ही बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने स्नाइपर हमला किया था। इस घटना के बाद वीरवार को पाकिस्तानी सेना व आतंकियों ने विस्फोटक लगाकर भारतीय सेना को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, जिसे सतर्क जवानों ने नाकाम कर दिया। इससे पहले मंगलवार को अखनूर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना के आईईडी धमाके में कैप्टन केएस बख्शी और नायक मुकेश कुमार बलिदान हो गए थे। इस तरह की बढ़ती घटनाओं और सीजफायर के उल्लंघन को देखते हुए सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें