पुंछ। मुगलरोड से बर्फ हटाने का काम बीआरओं ने पूरा कर दिया है, लेकिन तापमान के शून्य से भी काफी नीचे रहने के कारण मार्ग पर कई स्थानों पर पाले की मोटी परत ऐसे जम रही है जैसे कोई मोटा शीशा हो। उस पर भारी फिसलन है। इस कारण मुगलरोड को वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खोला जा सकता है। ये बातें जिला विकास उपायुक्त विकास कुंडल ने कही।
कश्मीर की तरफ जाने वाले लोगों से आग्रह है कि वह मुगलरोड की तरफ रूख न करें, बल्कि कश्मीर की तरफ जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग जम्मू-श्रीनगर हाईवे का प्रयोग करें। गौरतलब है कि मुगलरोड 16 दिनों से पूरी तरह बंद है। संवाद