फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: कलाई में नदी में गिरे वाहन में नवजात सहित थे पांच लोग

Sat, 01 Mar 2025 02:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। जिले में पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलाई क्षेत्र में वीरवार देर रात को पुलस्त्य नदी में गिरे जाइलो वाहन से शुक्रवार देर शाम नवजात सहित पांच लोगों के लापता होने का खुलासा हुआ है। इससे पूर्व वीरवार को पुलिस ने दो महिलाओं और एक नवजात के लापता होने की बात कही थी। वहीं, शुक्रवार देर शाम हादसे वाली जगह से छह किलोमीटर दूर से एक शव बरामद किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद पांच लोगों के लापता होने का खुलासा किया गया। इनकी पहचान अब्दुल अजीज पुत्र फैज हुसैन निवासी फागला सुरनकोट, नवीद अहमद पुत्र रज्जाक खान निवासी भाटा दूरियां तहसील सुरनकोट पुंछ (वाहन का चालक), शाहीन अख्तर पत्नी करामत हुसैन निवासी पतराडा राजोरी, काली बेगम पत्नी गुलाम मोहम्मद निवासी पतराडा राजोरी, सलमा कोसर पत्नी लियाकत हुसैन निवासी भाटादुरियन सुरनकोट पुंछ का नवजात शिशु के रूप में हुई है। इन लापता लोगों की पुलिस और आम लोगों की ओर से नदी में तलाशी अभियान चलाया गया। दोपहर बाद दुर्घटना स्थल से छह किलोमीटर दूर स्थित गांव खनेतर के पास से पुलस्त्य नदी से अब्दुल अजीज पुत्र फैज हुसैन निवासी फागला सुरनकोट का शव बरामद किया गया। अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें