हल्की बर्फबारी से सफेद चादर में लिपटीं पीर पंजाल की ऊंची चोटियां
गुज्जर-बकरवाल परिवारों ने कैमरे में कैद किया नजारा
पुंछ। मौसम की पहली हल्की बर्फबारी पुंछ जिले में पीर पंजाल स्थित जिले की सबसे ऊंची तत्ताकुटी चोटियों पर भी हुई। यहां सुबह करीब सात से आठ बजे के बीच हल्की बर्फबारी हुई। इससे चोटियां सफेद चादर में लिपट गईं और क्षेत्र का नजारा मनमोहक हो उठा। इसी दौरान पुंछ जिले के निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। वहीं, ऊंचाई वाले पीर पंजाल क्षेत्र में तत्ताकुटी की चोटियों पर बर्फबारी जारी रही।
इन दिनों पीर पंजाल के पहाड़ों में डेरा डाले गुज्जर-बकरवाल परिवारों के कुछ लोगों ने पहली बर्फबारी के बाद तत्ताकुटी के खूबसूरत नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया और सोशल मीडिया पर भी साझा किया।