फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूलभूत सुविधाओं के लिए किया प्रदर्शन

Sun, 09 Oct 2016 11:43 PM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रविवार को जिले में भारत पाक नियंत्रण रेखा से सटे गांव नूरपुर निवासियों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से गांव में मूलभूूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन


लोगों ने इस बात पर रोष प्रकट करते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। इस अवसर प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि आजादी के छह दशक बीत जाने के बाद भी गांव तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। गांव में कोई भी स्वास्थ्य केन्द्र नहीं है।

रविवार दोपहर को नियंत्रण रेखा से सटे गांव नूरपुर के दर्जन भर ग्रामीण एकत्र हुए। जहां पर उन्हाेंने मोहम्मद मकसूद, तसव्वुर हुसैन, अहमद दीन और मोहम्मद जमील की अगुवाई में गांव के विकास की अनदेखी  पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने प्रशासन और सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को जल्द नहीं पूरा किया गया तो वो सभी उग्र प्रदर्शन का सहारा लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें