पुंछ। जिला पुलिस ने मेंढर तहसील के गांव सलवाह क्षेत्र से एक मामले में वांछित पिछले छह वर्ष से फरार चल रहे एक भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार किया। भगोड़े की पहचान साबिर हुसैन शाह पुत्र सकंदर हुसैन शाह के रूप में हुई है। वह तहसील मेंढर के गांव सलवा का निवासी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद