फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: अड़ी गांव में मिला 22 वर्षीय युवक का शव

Mon, 10 Mar 2025 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। उपजिले के अड़ी किला गांव में एक 22 वर्षीय युवक इफजान अहमद पुत्र मुश्ताक अहमद का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सुबह चार बजे कुछ लोग इफजान को उठाकर मेंढर के उपजिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया और शव को परिवार के हवाले कर दिया। बीएमओ अशफाक चौधरी के अनुसार कुछ देर बाद परिवार के लोग पुलिस को साथ लेकर शव को दोबारा अस्पताल लाए और दावा किया कि उन्हें मौत पर संदेह है और यह हत्या का मामला हो सकता है। इस पर शव का पोस्टमार्टम किया गया और फिर परिवार को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें