फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक पर फूटा पुलस्त वासियों का गुस्सा

Wed, 21 Sep 2016 01:11 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उड़ी में सैन्य शिविर पर हुए आतंकी हमले से गुस्साए पुंछ निवासियों ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि पाकिस्तान को इस हमले का कड़ा जवाब देते हुए पीओके में चल रहे आतंकवादी शिविरों को ध्वस्त कर पीओके को मुक्त कराएं।
मंगलवार शाम को चार बजे पुंछ नगर स्थित ऐतिहासिक किले के पास बड़ी संख्या में नागरिक जिनमें युवाओं की संख्या अधिक थी एकत्र हुए। निशु गुप्ता, सौरभ सूदन और कमल जीत सिंह की अगुवाई में पाकिस्तान के खिलाफ  नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। ुूजुलूस नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ सिटी चौक बाजार पहुंचा।
विज्ञापन

जहां पर प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और नवाज शरीफ  के खिलाफ  जोरदार नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सेना को कूच करने का आदेश दें।
विज्ञापन

पीओके में चल रहे आतंकवादी कैंपों को ध्वस्त कर पीओके को मुक्त कराएं। इस अवसर पर मिंटू सिंह, सुनील बख्शी, सर्वजीत सिंह क्रांति आदि ने भी अपने विचार रखते हुए पाकिस्तान पर हमला करने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें