फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। गणतंत्र दिवस से पहले एलओसी के पास मंडी तहसील के हाड़ीबुड्डा इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर हथियारों का जखीरा बरामद किया। असलहा बरामद होने के बाद एहतियातन पूरे इलाके को खंगाला जा रहा है। सुरक्षा बलों के अनुसार आतंकियों की साजिश को नाकाम करने में सफलता मिली है। आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों की गणतंत्र दिवस पर गड़बड़ी फैलाने की साजिश हो सकती थी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सुरक्षा बलों की तरफ से डीएसपी आपरेशन मुनीश शर्मा, डीएसपी हेडक्वार्टर मुदस्सिर हुसैन, बीएसएफ के कमांडेंट और आरआर के कमांडिंग अधिकारी की अगुवाई में मंडी तहसील के गांव हाड़ीबुड्डा में साझा तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों को क्षेत्र में आतंकी ठिकाना मौजूद होने की जानकारी मिली। मोहल्ला डोबा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर उसमें रखे बड़ी मात्रा में हथियार एवं गोलाबारूद बरामद किए। पुलिस ने मंडी थाने में मामला दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है कि आतंकवाद के दौर में आतंकी हाड़ीबुड्डा क्षेत्र का पड़ाव के तौर पर इस्तेमाल करते थे, जहां नियंत्रण रेखा के उस पार से घुसपैठ करने के बाद आतंकी पहुंचते थे। कुछ दिन रुकने के बाद कश्मीर घाटी सहित अन्य क्षेत्रों में अपनी गतिविधियों को अंजाम देने चले जाते थे।
विज्ञापन

-----
आतंकी ठिकाने से बरामद असलहा
एके 47 राइफल-1 , एके 47 की मैगजीन-3, एके 47 की 82 गोलियां, चाइनीज पिस्टल-3, पिस्टल की 5 मैगजीन, पिस्टल की 33 गोलियां, हैंड ग्रेनेेड 4, यूबीजीएल ग्रेनेड-1, रेडियो सेट न्यूवुड-1 शामिल हैं।
------
कोट
खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों की तरफ से चलाए गए तलाशी अभियान में एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर हथियार एवं गोलाबारूद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

-रमेश अंगराल, एसएसपी, पुंछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें