पुंछ। पुंछ-राजोरी में नियंत्रण रेखा के उस पार भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने के लिए साब्जियां से बालाकोट और बालाकोट से सुंदरबनी तक पाकिस्तानी सेना की चौकियों पर आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार हैं, जो इशारा मिलने के इंतजार में हैं। एक-एक चौकी पर चार से छह की संख्या में आतंकी मौजूद हैं। इनमें से पुंछ में कीरनी, शाहपुर, दिगवार, चक्कां दा बाग, करमाड़ा, तत्तापानी के उस पार मौजूद आतंकियों के गाइड घुसपैठ कराने के लिए रेकी भी कर रहे हैं। नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना की चौकसी और घुसपैठ रोकने के लिए स्थापित किए गए उपकरणों के कारण अभी तक आतंकी किसी बड़ी घुसपैठ के प्रयास में सफल नहीं हो पाए हैं।
लश्कर-ए-ताइबा और जैश-ए-मोहम्मद के लांचिंग कमांडर मो. आरिफ को पिछले माह हमीरपुर सेक्टर में ही सेना ने मार गिराया है।