फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: आतंकी ठिकाने से AK राइफल की मैगजीन और गोला-बारूद बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

Wed, 05 Aug 2026 02:21 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ के सुरनकोट इलाके में सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान चलाकर एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और एके राइफल की मैगजीन समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ठिकाने का पता लगाकर बड़ी सफलता हासिल की है। सुरक्षाबलों ने बुधवार को एक गुफानुमा ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुंछ के सुरनकोट तहसील के भोरीवाला ढोक इलाके में पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) की संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान इस आतंकी ठिकाने का खुलासा हुआ। सुरक्षाबलों ने यहां से एके असॉल्ट राइफल की दो मैगजीन, 117 कारतूस और 9 एमएम पिस्तौल के 17 राउंड बरामद किए हैं।

इससे पहले मंगलवार को सुरक्षाबलों ने सुरनकोट क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक जंगलों वाले गांवों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया था। यह कार्रवाई धारा संगला और गुज्जर नार इलाके में संदिग्ध आतंकियों के दो समूहों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि अब तक संदिग्ध आतंकियों के साथ कोई संपर्क स्थापित नहीं हुआ है, लेकिन इलाके में तलाशी अभियान लगातार जारी है।

इसके अलावा जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर और कठुआ जिले के हीरानगर क्षेत्र में भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, इन अभियानों के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। अखनूर के सुनैल पंचायत क्षेत्र में एक ग्रामीण की सूचना के बाद सेना और पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और कठुआ के हीरानगर सेक्टर में पुलिस और सीआरपीएफ ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए संयुक्त अभियान चलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें