मेंढर में तलाशी अभियान चलाते पुलिस एंव एसओजी के जवान व अधिकारी।
पुंछ। जिले के उपजिला मेंढर में शुक्रवार को संदिग्ध देखे जाने की सूचना के मिलने के बाद पुलिस और एसओजी ने सलवा और कुंडा क्षेत्र में दिन भर तलाशी अभियान चलाया। जिस दौरान एएसपी पुंछ मोहन शर्मा और एसपी ऑपरेशन सचिन गुप्ता की अगुवाई में सैकडों जवानों ने जंगलों, नालों के साथ ही खेत खलिहानों को खंगाला।
शुक्रवार सुबह तड़के पुलिस को उपजिला मेंढर के सलवा एवं कुंडां क्षेत्र में संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसएसपी पुंछ शफकत हुसैन के संदेश पर एएसपी मोहन शर्मा और एसपी ऑपरेशन सचिन गुप्ता के नेतृत्व में उपरोक्त क्षेत्रों की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरू किया गया जो देर शाम तक जारी था। गोरतलब है कि जिले में नियंत्रण रेखा पर भारत पाकिस्तानी सेना के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रहे तनाव को लेकर पुलिस एंव अन्य क्षेत्र आतंरिक सुरक्षा को लेकर काफी सजग हैं ताकि जिले में मौजूद आतंकी किसी नापाक हरकत को अंजाम न दे पाएं। ऐसे में कहीं से भी संदिग्ध देखे जाने के उपरांत सुरक्षाबलों की तरफ से तत्काल कार्रवाई करते हुए तलाशी अभियान एवं नाकेबंदी कर दी जाती है।