फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24घंटों बाद बहाल हुई बी एस एन एल की संचार सेवाएं,उपभोगताओं ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। बीएसएनएल की शनिवार शाम ठप हुई संचार सेवाएं रविवार को 24 घंटे बाद बहाल हो पाई। इससे उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि शनिवार शाम करीब चार बजे जिले में अचानक बीएसएनएल की सभी प्रकार की संचार सेवाएं मोबाइल, लैंडलाइन और इंटरनेट सब कुछ बंद हो गया। इसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। वहीं इंटरनेट पर आधारित कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित हो कर रह गए थे। क्योंकि जिले में एक वर्ष से अधिक समय से निजी कंपनियों की इंटरनेट सेवाएं बंद पड़ी हैं। ऐसे में अधिकतर लोग बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवाओं पर ही निर्भर होकर रह गए हैं। ऐसे में इसकी संचार सेवाएं ठप होने से आम लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ता है। वहीं इस प्रकार संचार सेवाएं ठप होने को लेकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जम्मू-पुंछ के बीच कहीं ओएफसी के कट जाने से सेवाएं प्रभावित हुई थीं। जिन्हें दुरुस्त कर लिया गा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें