फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: बलनोई में टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त स्कूली बच्चों सहित 12 घायल

Tue, 30 Apr 2024 05:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले के उप जिला मेंढर की मनकोट तहसील के भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित बलनोई क्षेत्र में सोमवार को एक टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान उसमें सवार स्कूली बच्चों सहित 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तैनात सेना के गश्ती दल ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य चलते हुए सभी घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से निकल कर प्राथमिक उपचार देने के साथ ही उन्हें उपजिला अस्पताल मेंढर पहुंचाया। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे बलनोई से एक टाटा सूमो स्कूली बच्चों और अन्य यात्रियों को मनकोट की तरफ ले जा रही थी, इस दौरान मोड़ पर टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त होकर पहाड़ी से नीचे गिर गई। क्षेत्र में मौजूद भारतीय सेना तुरंत कार्रवाई में जुट गई। बच्चों, यात्रियों और ड्राइवर को दुर्घटनास्थल से सुरक्षित बचा लिया। इसको लेकर लोगों ने सेना का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें