पुंछ जिले के उप जिला मेंढर के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक संदिग्ध ड्रोन बरामद किया गया है। ड्रोन मिलने की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।