फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में 20 साल बाद लगा टैकिंग शिविर

विज्ञापन
पुंछ में आयोजित ट्रैकिंग टूअर को झंडी दिखाते जिला विकास आयुक्त राहुल यादव और अन्य अधिकारी। - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। नगर के गांव मंगनाड़ के सरकारी स्कूल में जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने करीब दो दशक बाद ट्रैकिंग शिविर लगाया। इसमें जिले के नो जोन के 90 विद्यार्थी और 10 अध्यापक हिस्सा ले रहे हैं। शिविर में कोरोना से बचाव के मास्क पहनने, सेनिटाइजर का प्रयोग करने और सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता विभाग के अधिकारी मोहम्मद कासिम ने की। डीसी राहुल यादव मुख्य अतिथि थे, जिन्होंने झंडी दिखाकर ट्रैकिंग टूअर को रवाना किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के बीच जब शिक्षा संस्थान कई महीनों से बंद होने के कारण बच्चे घरों में बंद हैं, ऐसे में इस ट्रैकिंग टूअर से बच्चों को काफी लाभ मिलेगा। अधिकारी ने बताया कि विभाग की तरफ से 20 साल पुंछ में इस प्रकार के ट्रैकिंग टुअर का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए वे निदेशक युवा कार्यक्रम एंव खेल विभाग का धन्यवाद करते हैं, जिनके निर्देश पर यह आयोजन किया जा रहा है। पांच दिन तक चलने वाले इस शिविर में स्कूली छात्र दिन को ट्रैकिंग करेंगे और रात को स्कूल में ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें