फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: गुलपुर सी ने औरंगजेब क्लब को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना की सरला बटालियन ने गांव गुलपुर में शुरू करवाई वाॅलीबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को सेना की कृष्णा घाटी ब्रिगेड के अधीनस्थ अग्रिम क्षेत्रों में तैनात सेना की सरला बटालियन की तरफ से गुलपुर गांव में पहली बार बड़े स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू करवाया गई। इसमें नियंत्रण रेखा के अग्रिम क्षेत्रों की सात पंचायतों की 16 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

वाॅलीबाल प्रतियोगिता का शुक्रवार दोपहर को गांव गुलपुर स्थित सैन्य हैलीपैड मैदान में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, ग्रामीणों, खिलाड़ियों और सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया। इस समारोह की अध्यक्षता सरला बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी ने किया, जबकि सीएमओ पुंछ डाॅ. अनीस अल्ताफ इसके मुख्य अतिथि रहे। पहला मैच गुलपुर सी और शहीद औरंगजेब क्लब के बीच खेला गया। इसमें गुलपुर सी ने औरंगजेब क्लब को सीधे सेटों में 15/11,15/13 और 10/15 अंकों से हरा दिया। एक अन्य मैच में अजोट ए ने हाईस्कूल करमाडा को 15/10, 15/6 एवं 15/9 से हराया। अजोट बी ने गुलपुर बी को 15/12, 11/15 ,15/8 से हराया। कोहली थंडर ने स्टार क्लब दारा दुलियां को 15/9,10/15 और 15/10 से हराया। गुलपुर ए ने दूसरी टीम के समय पर न पहुंचने के कारण वॉकओवर से मैच जीता। झलास बी ने खडी क्लब को 15/8, 15/7 और 15/7 से हराया। खडी स्टार ने भी वॉकओवर से जीत हासिल की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीएमओ डाॅ. अनीस अल्ताफ ने सेना की सरला बटालियन द्वारा इस प्रकार के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि नियंत्रण रेखा एवं दूर दराज के क्षेत्र में इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन कर युवाओं को सही रास्ते पर चलाने का प्रयास किया जा रहा है। आज युवाओं को नशे की दलदल से बचाना एक बडी चुनौती है। इस अवसर पर गांव के सरपंच मोहम्मद शरीफ, खिलाडि़यों मोहम्मद असलम, रियाज और आयोजन समिति के प्रमुख परवेज मलिक अफरीदी ने बताया कि कभी इस क्षेत्र में बारिश की तरह गोलाबारी होती थी। लोगों को जान के लाले पड़े रहते थे। भारतीय सेना ने उस दौर में भी यहां के लोगों का हर प्रकार से सहयोग किया। अब पिछले दो ढाई वर्षों से नियंत्रण रेखा पर जारी संघर्ष विराम के बाद सेना की तरफ से क्षेत्र के युवाओं के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं और खेलों का सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे युवाओं को काफी लाभ हो रहा है। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ. परवेज अहमद खान, डॉ. पुनीत कार, डॉ. भू भीष्ण शर्मा, मास्टर जवीर अहमद, चौधरी मोहम्मद फजल विशेष अतिथि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें