फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: शतरंज प्रतियोगिता में हिना मीर और राशिद मंजूर विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
-विजेता को पांच हजार रुपये और द्वितीय विजेता को तीन हजार रुपये दिए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। युवाओं की मानसिक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए हायर सेकंडरी स्कूल (लड़कियां) शीश महल में आयोजित जिला मजिस्ट्रेट शतरंज प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। महिला वर्ग में हिना मीर और पुरुष वर्ग में राशिद मंजूर विजेता रहे। आयोजन जिला प्रशासन ने युवा सेवा और खेल विभाग के सहयोग से किया था।
विज्ञापन

लड़कियों के मुकाबले में हिना मीर प्रथम, मुसरत नाईम द्वितीय और वंशिका रैना तृतीय रहीं। लड़कों में राशिद मंजूर पहले, सूर्यांश शर्मा दूसरे दूसरा और रमण शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। समापन समारोह में जिला विकास उपायुक्त पुंछ विकास कुंडल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। प्रथम विजेता को पांच हजार रुपये व ट्रॉफी, द्वितीय विजेता को तीन हजार व ट्रॉफी दी गई। तीसरे स्थान पर रहने वालों को दो हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। समापन सामरोह की अध्यक्षता जिला युवा सेवा और खेल अधिकारी मोहम्मद कासिम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें