फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: बादशाह और खालसा क्लब ने जीते अपने-अपने मैच

विज्ञापन
टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में ट्राफियों का अनावरण करते एसएसपी। 
विज्ञापन
पुंछ। नगर में पुलिस की तरफ से आयोजित शहीद मंजीत सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच बादशाह क्लब और मलिक क्लब के बीच खेला गया। इसमें बादशाह क्लब और खालसा क्लब ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मलिक क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बनाए। बादशाह क्लब के आसिफ ने चार विकेट चटकाए। बादशाह क्लब की तरफ से अरबाज ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। मलिक क्लब के जावेद ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। दूसरा मैच खालसा क्लब बनाम बशीर इलेवन के बीच हुआ। इसमें टाॅस जीत कर खालसा क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 136 रनों लक्ष्य रखा। गगनदीप सिंह ने सर्वाधिक 56 रन बनाए, जबकि बशीर इलेवन के आसिफ ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बशीर इलेवन केवल बकार के 32 रनों के सहयोग से 75 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। खालसा क्लब के नीरज ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें