फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर जोन लड़कों के 17वर्ष आयूवर्ग वालीबाल टूर्नामैंट सम्मपन,मेंढर ने पुंछ को हरा कर खिताब कब्जाया

विज्ञापन
पुंछ में वालीबाल टूर्नामैंट में जीत के लिए संघर्ष करते खिलाडी और विजेता खिलाडी पुरूस्कार पाते ह? - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। नगर स्थित डिग्री कालेज मैदान में जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग की तरफ से आयोजित कराए जा रहे लड़कों के 17 वर्ष आयु वर्ग का अंतर जोन वॉलीबाल टूर्नामेंट संपन्न हो गया। इसके फाइनल में मेंढर जोन ने पुंछ जोन को 3-0 से हरा कर खिताब कब्जाया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को पुंछ के अंतर जोन लड़कों के 17 वर्ष आयु वर्ग के वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच पुंछ जोन और मेंढर जोन के बीच खेला गया। इसकी अध्यक्षता विभाग के कार्यकारी जिला अधिकारी मोहम्मद कासिम और प्रतियोगिता के संयोजक मोहम्मद तारिक खान ने की, जबकि एआरटीओ जुगल कुमार मुख्य अतिथि रहे। फाइनल मैच में मेंढर जोन ने सीधे सेटों में 25-21, 25-23 और 25-18 से पुंछ को पछाड़ कर फाइनल मैच जीत लिया। मेंढर की तरफ से बिलाल और मुशर्रफ ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जबकि पुंछ की तरफ से अयाज अहमद ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट के समापन में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, जोनल शारीरिक शिक्षा अधिकारियों एवं गणयमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
विजेता एवं उप विजेताओं में पुरस्कार वितरित करते हुए एआरटीओ ने खिलाड़ियों से यातायात नियमों का पालन करने और बिना हेलमेट वाहन न चलाने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में में नीरज शर्मा, डीके रैना, वसीम अकरम, देविंदर सिंह, शफाकत शाह, इम्तियाज लोन, मुजम्मिल मलिक, रमीज तारिक, शब्बीर अहमद, मंजूर अहमद, इमरान फाजली, परवेज अहमद और इम्तियाज खान ने रेफरी की भूमिका निभाई। जबकि फाइनल मैच में जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग के अमरीश कुमार, मजीद डार, सरला बख्शी, तारिक खान, हरतीज कौर, विजय कुमार, कुलवंत सिंह, नरेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें