पुंछ जिले के मेंढर सब डवीजन में ब्लाक दिवस के लिए खिलाडियों के चयन मुकाबले में भाग लेते खिलाडी
- फोटो : POONCH
पुंछ। जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग की तरफ से को बुधवार को ब्लाक दिवस पर खेल मुकाबले होंगे। शुक्रवार को इस संबंध में मेंढर और बालाकोट शिक्षा जोन के वॉलीबाल, फुटबाल और बैडमिंटन के स्कूली खिलाड़ियों के लिए परीक्षण एवं चयन मुकाबले हुए। चयन मेंढर के सैन्य मैदान हिलटाप स्टेडियम और मनकोट हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ। इसमें बड़ी संख्या में दोनों जोन के खिलाड़ी शामिल हुए। प्रदर्शन के आधार पर इन दोनों जोन की अलग- अलग टीमों का गठन किया जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, सुरेश बाली, इबरार अहमद, मंजूर मीर, तारिक हुसैन, इब्राहीम, अशफाक अहम्मद, मोहम्मद अब्बास और मोहम्मद अमीन मौजूद रहे।