फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ के हॉकी खिलाड़ियों को जल्दी ही मिलेगा एस्ट्रोटर्फ

विज्ञापन
पुंछ में स्ट्रोटर्फ की आधारशिला रखते उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू।
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ के हॉकी खिलाड़ियों की मांग को पूरा करते हुए उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने शनिवार को अपने दौरे के दौरान नगर स्थित लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल में एस्ट्रोटर्फ का नींव पत्थर रखा। इसके चलते अब जल्दी ही जिले के हॉकी खिलाड़ियों को आधुनिक कृत्रिम खेल मैदान पर अभ्यास करने का मौका मिलेगा। इससे खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को पहले दौरे पर उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल में एस्ट्रोटर्फ का नींव पत्थर रखा। इस मौके पर उनके साथ उपायुक्त राहुल यादव और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि जिले के खिलाड़ियों ने हॉकी में राष्ट्रीय स्तर पर जिले एवं राज्य का नाम रोशन किया है। परंतू जिले में सुविधाओं की कमी के चलते हाकी खिलाड़ी वर्षों से एस्ट्रोटर्फ की मांग कर रहे थे। इससे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले हॉकी मुकाबलों में और अच्छा प्रदर्शन कर सकें। पुंछ के लिए एस्ट्रोटर्फ मंजूर होने के बाद भी दो वर्षों से उस पर कोई काम नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें