फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: रामनवमी के उपलक्ष्य में गीता भवन में रामायण के अखंड पाठों की लड़ी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एक पाठ के समापन के साथ दूसरा होगा शुरू, रामनवमी पर डाला जाएगा भोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिला सनतान धर्मसभा ने शुक्रवार को श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में नगर स्थित गीता भवन में रामायण के अखंठ पाठों की लड़ी का शुभारंभ करवाया।सुबह नौ बजे विधि विधान से पाठ शुरू किए गए।
विज्ञापन

धर्मसभा के जिला प्रधान क्षेत्रपाल शर्मा ने बताया कि रामनवमी की सुबह तक 12 अखंड पाठों की लड़ी चलेगी। एक पाठ के समापन के साथ ही दूसरा पाठ शुरू हो जाएगा। रामनवमी के दिन भोग डाला जाएगा। शर्मा ने पुंछवासियों से आह्वान किया कि वह प्रतिदिन गीता भवन आकर रामायण पाठ का श्रवण कर पुन्य के भागी बनें। गौरतलब है कि हर वर्ष रामनवमी के उपलक्ष्य में धर्मसभा की तरफ से प्रथम नवरात्रि से रामचरित मानस कथा आयोजित की जाती थी। इसमें बाहर से कथावाचकों को बुलाया जाता था, लेकिन इस बार अखंड पाठों की लड़ी के आयोजन का निर्णय लिया है। इस मौके पर अमरीश कुमार, देवराज, देविन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें