फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: खुद की बंदूक से गोली चलने पर अग्निवीर घायल, सैन्य अस्पताल राजोरी रेफर

Mon, 16 Sep 2024 06:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले के उपजिला मेंढर में रविवार देर शाम को भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर तैनात अग्निवीर जवान की बंदूक से दुर्घटनावश गोली चलने से घायल हो गया। उसे तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद सैन्य अस्पताल राजोरी रैफर कर दिया गया। जहां घायल अग्निवीर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल की पहचान दिनेश कोरंगा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उपजिला मेंढर में नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना का अग्निवीर जवान दिनेश कोरंगा अपनी रायफल की सफाई कर रहा था कि अचानक उसमें से गोली निकल गई, जो उसके बांए पैर में जा लगी। इससे वह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास माैजूद अन्य जवानों ने उसे चिकित्सा कक्ष में पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च उपचार के लिए राजोरी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें