मुगल रोड पर पीर की गली क्षेत्र में दोपहर बाद शुरू हुई हल्की बर्फबारी। संवाद
- फोटो : poonch
पुंछ। मुगल रोड पर सोमवार को पीर की गली क्षेत्र में दोपहर बाद दो बजे हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। इससे तापमान में भारी गिरावट आ गई है। बर्फबारी के कारण मुगल रोड पर यातायात सुचारु रूप से जारी रहा।
पीर की गली स्थित जियारत पर रुकने के बजाय ज्यादातर लोग गंतव्य की तरफ ही बढ़ते रहे। उधर, दो घंटे तक रुक-रुक कर हल्की बर्फबारी होती रही, जो तेज हवाओं के करण जम नहीं पाई। जानकारी के अनुसार सुबह से ही जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के साथ ही मुगलरोड पर छत्तापानी से पीर की गली क्षेत्र के बीच मौसम खराब बना हुआ था। संवाद