फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: ऐतिहासिक मुगल रोड पर बर्फबारी, वाहनों के पहिये थमे

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फ से पीर पांचाल पर्वत श्रृंखला का बना खूबसूरत नजारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। राजोरी और पुंछ जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर शुक्रवार देर शाम को बर्फबारी होने से मार्ग पर चलने वाले वाहनों के पहियों की गति कहीं थम गई तो कहीं धीमी हो गई। इस बर्फबारी से काफी ठंडक होने के साथ ही हल्की सफेद चादर बिछने से मुगल रोड और पीर पांचाल के पहाड़ों का खूबसूरत एवं मनमोहक नजारा दिख रहा है।
विज्ञापन

मुगल रोड से गुजरने वाले यात्री इस अद्भुत प्राकृतिक नजारे का आनंद लेते हुए इसे अपने कैमरों में कैद करते नजर आए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम ऐतिहासिक मुगल रोड पर पीर की गली से मानसर मोड़ के बीच इस मौसम की दूसरी हल्की एवं ताजा बर्फबारी हुई। जिससे मार्ग पर फिसलन होने से वाहनों की गति धीमी हो गई। वहीं, कुछ ही पलों में मुगल रोड के आसपास बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। मार्ग पर ठंडे एवं हल्के कपड़े पहने यात्रा करने वालों की कंपकंपी छूट गई। बर्फबारी से मार्ग पर फिसलन होने के चलते यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को मार्ग पर वाहन धीरे एवं संभल कर चलाने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि मुगल रोड पर इस हफ्ते में मौमस की दूसरी बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें