फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ जिले में दूसरे दिन मुगल रोड सहित पीरपंजाल की चोटियों पर बर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में शनिवार दूसरे दिन भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। पुंछ को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड सहित पीरपंजाल के पहाड़ों की चोटियों पर दिन भर रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। इसके चलते पुंछ जिले की तरफ से मुगल रोड पर नीलिनां टाॅप से पीर की गली तक छह से नौ इंच तक बर्फ रिकाॅर्ड की गई है। इसके चलते मुगल रोड पर बर्फ हटाने का अभियान दोबारा से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं जिले के निचले क्षेत्रों में शनिवार तड़के से देर रात तक रुक-रुक कर जोरदार बारिश जारी थी। बारिश एवं बर्फबारी से जिले के तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। जिले में पीर की गली और आस पास के क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। वहीं जिले के निचले क्षेत्रों पुंछ नगर में न्यूनतन तापमान आठ डिग्री तक पहुंच जाने से फिर से सर्दी का अहसास होने लगा है। दिन भर रुक-रुक कर जारी बारिश के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें