फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में बारिश से मौसम ने करवट बदली

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ जिले में भी रविवार सुबह से ही मौसम खराब बना रहा। आसमान पर बादलों ने डेरा डाले रखा, जिसके चलते दोपहर बाद जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों मुगल रोड पर पीरगली से पोशाना, लोरन, सावजियां, उढीपुरा, नेड़ियां में ताजा बर्फबारी हुई, जो देर शाम तक जारी रही। इस बर्फबारी से मौसम ने फिर करवट बदल ली है। मौसम फिर से ठंडा हो गया है। ताज़ा बर्फबारी से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हर तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। वहीं रविवार की छुट्टी के चलते जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग लोरन और सावजियां पहुंचे। उन्होंने बर्फबारी में मौज मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें