पुंछ। जिले में बर्फबारी से बाधित हुई सड़कों में फंसे लोगों को पीडब्ल्यूडी की टीम ने निकाला और बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया।
जानकारी के अनुसार जिले में बारिश-बर्फबारी के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कई संपर्क सड़कें बाधित हो गई हैं। इसके चलते मंडी तहसील के लोरन, सावजियां में भारी संख्या में वाहन और लोग फंस कर रह गए। उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसका पता चलते ही पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल इंजीनियरिंग के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मोहम्मद तारिक खान अधिकारियों और बर्फ हटाने वाली मशीनों के साथ मौके पर पहुंचे और बर्फ हटा कर फंसे वाहनों एवं लोगों को वहां से निकाला। इसके बाद दिन भर टीमें बर्फ हटाने के अभियान में जुटी रहीं। अधिकतर सड़कों से बर्फ हटा दी गई है।