फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: बर्फबारी से गुलजार हुआ पुंछ का सुल्तान पथरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार तड़के से हो रही भारी बर्फबारी के बीच रविवार को पुंछ जिले की मंडी तहसील के लोरन स्थित पर्यटन स्थल सुल्तान पत्थरी पूरी तरह से गुलजार हो गया। बड़ी संख्या में पर्यटक सुल्तान पत्थरी पहुंचे और बर्फबारी का आनंद लिया। पर्यटकों का कहना है कि लगातार हो रही बर्फबारी ने हमारी इच्छा पूरी कर दी। यह जगह बड़ी ही खूबसूरत है। लोगों को कश्मीर के साथ ही सुल्तान पत्थरी भी आना चाहिए। स्थानीय लोगों ने कहा कि गुलमर्ग और सोनमर्ग की तरह यहां भी पर्यटकों के लिए सुविधाएं दी जाएं। यहां न तो काेई होटल और ढाबा है, न ही कोई ढंग की दुकान है। यहां डाक बंगला एवं होटल बनाए जाएं ताकि लोग रात को भी ठहर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें