फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मुगलरोड पर दोपहर बाद बर्फबारी

Wed, 01 May 2024 05:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम साफ होते ही पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विंग की मशीनें लगीं काम पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुंछ। पुंछ और राजौरी को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड जो कि बर्फबारी और हिमस्खलन के चलते पिछले आठ दिनों से यातायात के लिए बंद है। मंगलवार को मौसम साफ होने के साथ एक बार फिर पीडब्लयूडी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विंग पुंछ की तरफ से मुगल रोड से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया गया।

विभाग के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मोहम्मद तारिक खान की अगुवाई में कर्मचारियों और मशीनों ने सुबह 10 बजे पोशाना से लेकर मानसर मोड तक कल शाम को गिरी बर्फ हटाने का काम शुरू किया। इसके बाद दोपहर बाद मशीनें नीलिना टाप क्षेत्र में पहुंची। कुछ समय बाद करीब साढ़े तीन बजे अचानक से मौसम खराब हो गया और ताजा बर्फबारी होने लगी। इसके चलते नीलिना टाप से पीर गली के बीच कई स्थानों पर हिमस्खलन हो गया। शाम साढ़े पांच बजे तक लगातार बर्फबारी जारी रहने से विभाग को बर्फ हटाने का अभियान रोकना पड़ा। कश्मीर की तरफ से पीडब्लयूडी मैकेनिकल विंग शोपियां की मशीनें देर शाम तक पीर की गली तक बर्फ हटाने का काम पूरा करने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विकास उपायुक्त पुंछ के निर्देश पर कल हमारी मशीनें नीलिना टाप के आगे से पीर की गली की तरफ बर्फ और हिमस्खलन हटाने का काम करेंगी। शोपियां विंग की तरफ से पीर की गली से पुंछ जिले की तरफ अभियान चलाया जाएगा।

-मोहम्मद तारिक खान, एईई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें