फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: बर्फबारी से सड़कें बाधित, देर शाम बहाल

Fri, 02 Feb 2024 03:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन भर सड़कों से बर्फ हटाने में जुटा रहा पीडब्ल्यूडी मेकैनिकल विंग पुंछ का अमला
विज्ञापन

110 किलोमीटर लंबी 25 सड़कें रहीं बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी

पुंछ। जिले में कल रात से जारी भारी बर्फबारी के चलते वीरवार को जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों की सभी सड़कें बाधित हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान दिनभर जारी बर्फबारी के बीच पीडब्ल्यूडी मैकैनिकल इंजीनियरिंग विंग पुंछ का अमला बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों की सड़कों से बर्फ हटाने में जुटा रहा। इसके चलते देर रात तक जिले के सभी बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों की सड़कों को पूरी तरह बहाल कर दिया गया था।

पीडब्ल्यूडी मेकैनिकल विंग के एसिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मोहम्मद तारिक खान ने बताया कि भारी बर्फबारी से जिले की करीब 110 किलोमीटर सड़कें जिनकी संख्या 25 के करीब है वह प्रभावित हो गई थीं। उन्हें हमने बर्फ हटाने की मशीनों के सहयोग से पूरी तरह बहाल कर दिया है। बर्फबारी के बावजूद हमारी मशीनें और कर्मचारी दिनभर सड़कों से बर्फ हटाने में लगे रहे। इस दौरान दर्जनों वाहनों को मशीनों से निकाल कर गंतव्य पर पहुंचाया है।
विज्ञापन

पुंछ में भारी बर्फबारी व बारिश ने बढ़ाई दिक्कतें

पुंछ। जिले में पिछले चार दिनों से खराब चल रहे मौसम और रुक रुककर होने वाली बर्फबारी के बीच वीरवार को जिले भर में भारी बर्फबारी हुई, जो देर शाम तक जारी रही। इससे पिछले कई दिन से बारिश और बर्फबारी न होने से परेशान लोगों ने इस भारी बर्फबारी से राहत की सांस ली। जिले की मंडी, मेंढर, सुरनकोट और हवेली तहसील के ऊंचाई और कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी देर शाम तक जारी रही। इसके चलते मंडी तहसील के उढीपुराख, नेडियां, गली मैदान, सावजियां, लोरन, डन्ना, सुलतान पत्थरी, अढाईटाप, बटलकोट, सुरनकोट के चंडीमाडा, पनाड, डोगरेयां, पोशाना, देहरागली, मडा, कुलाली, इलियां, सोरियां, मरहोट, सुरनकोट कस्बे, मेेंढर के बालाकोट, संजोट, हमीरपुर, बींबरगली, हवेली के शाहपुर, कीरनी व डोकरी आदि क्षेत्रों में छह से लेकर डेढ़ फुट तक बर्फ जमा हो गई। संवाद
विज्ञापन

राजोरी के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, मैदानों में बारिश

राजोरी। राजोेरी जिले के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से कड़ाके की ठंड पड़ने से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बुधवार और वीरवार की रात को राजोेरी जिले के बुद्धल, थन्नामंडी, डीकेजी, दरहाल और कंडी आदि तहसील मुख्यालय पर बर्फबारी हुई, जबकि इन तहसीलों के ऊंचे पहाड़ों पर भी बर्फबारी का सिलसिला लगातार जारी है। तहसील के कई इलाकों में कंडी ख्वास, बड्डाल, बुद्धल गब्बर, समोट तरगाई आदि सड़क मार्गों पर बर्फ से फिसलन होने के कारण यातायात ठप है और लोगों को पैदल ही सफर करना पड़ रहा है। वहीं पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी के चलते कमर तोड़ ठंड महसूस की जा रही है। तहसील मुख्यालयों पर बिजली की आंखमिचौली जारी है तो तहसीलों के अन्य दूरदराज के गांवों में बिजली गुल है। उधर, राजोरी के थन्नामंडी डीकेजी मे बर्फ का आनंद उठाने पर्यटक वहां पहुंच रहे हैं। वीरवार को राजोरी शहर से भी कई लोग डीकेजी पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें