फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मुगलरोड पर बफलियाज से पोशाना तक बर्फ हटाने का काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में फरवरी के पहले हफ्ते हुई बर्फबारी के बाद पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विंग सड़कों से बर्फ हटाने में जुटा है। टीम ने बुधवार दोपहर को ऐतिहासिक मुगलरोड पर पुंछ जिले की तरफ से बफलियाज से पोशाना सैन्य शिविर तक बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया है। पोशाना सैन्य शिविर, पोशाना एवं डोगरेयां गांव तक का सड़क सम्पर्क बहाल कर दिया है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में जहां सैन्य शिविर तक जरूरी वस्तुएं पहुंचाई गई हैं, वहीं ग्रामीणों की भी जरूरी कार्याें के लिए अन्य क्षेत्रों के लिए आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विंग के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मोहम्मद तारिक खान का कहना है कि आज पुंछ जिले में कोई भी सड़क बर्फबारी के कारण बंद नहीं है। जिले की 404 किलोमीटर सडकें पूरी तरह बहाल हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि पहली बार इन दिनों में हमने जिला विकास उपायुक्त पुंछ और अपने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मुगल रोड पर बफलियाज से पोशाना सैन्य शिविर और पोशाना गांव तक 28 किलोमीटर लम्बी सडक से बर्फ हटा कर उसे यातायात के लिए बहाल कर दिया है। यह पूछे जाने पर कि मुगलरोड पर बर्फ हटाने का अभियान कब शुरू किया जाएगा तो एईई का कहना है कि यह मौसम पर निर्भर करता है। अगर अब बर्फबारी न हुई तो मार्च के पहले हफ्ते में मुगलरोड से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें