फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और मेंढर उप जिला में ओलावृष्टी से फलों एंव फसलों को भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले के कई क्षेत्रों में सोमवार को दोपहर बाद घंटों बारिश होती रही। इस दौरान मेंढर में ओलावृष्टि हुई। इससे फलों और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। किसानों एवं बागवानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। इस दौरान कई क्षेत्रों में बरसाती नालों में जलस्तर भी बढ़ने के समाचार प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे जिले में बारिश होने लगी। मेंढर के बालाकोट मनकोट और मेंढर तहसील में ओले बरसने लगे। इससे फलों के पेड़ों पर लगे पलम, खुबानी, नाशपाती के फल एवं पत्ते तक झड़ गए। जबकि कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसल के साथ ही सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा। दोपहर बाद ढाई बजे शुरू हुई बारिश और ओलावृष्टि शाम छह बजे तक जारी रही। उधर इस बारिश और ओलावृष्टि से मौसम काफी ठंडा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें