फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के उंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात निचले क्षेत्रों में बारिश से फिर ठिठुरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सीमावर्ती जिला पुंछ में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात हो रहा है। निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। इससे तापमान में अचानक भारी गिरावट आने से जिले के लोग एक बार फिर ठिठूरने लगे हैं। अचानक हुई भारी ठंड से बचने के लिए अधिकतर लोग घरों में ही डेरा जमाए हुए हैं। हर कोई तापने के लिए आग एवं बिजली के उपकरणों का सहारा ले रहे हैं। सुबह तड़के से हो रहे हिमपात से जिले के अधिकतर पहाड़ों ने सफेद चादर ओढ़ ली है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह चार बजे से जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों डोगरियां, पोशाना, रंजाटी, हिलकाका, देहरागली, मुगलमाड़ा, चंडीमाड़ा, लोरन, सावजियां, गगड़ियां जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों के साथ ही कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों, मंडी कस्बा, बुड्डा अमरनाथ मंदिर, शाहपुर, डोकरी, पंजककड़ियां और बिंबर गली में हिमपात होने लगा, जोकि देर शाम तक जारी था। जबकि निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही थी। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने वाले भारी हिमपात से दूर दराज के कई क्षेत्रों के सड़क संपर्क बाधित होकर रह गए हैं। इससे लोगों की परेशानियाें में बढ़ोतरी हो गई है। मंडी कस्बे और बुड्ढा अमरनाथ मंदिर क्षेत्र में हिमपात होने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्योंकि इन क्षेत्रों में इस बार अभी तक यह पहला हिमपात हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें