फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थमीं सलोत्री व कनूइयां के जंगलों की आग

Fri, 30 Dec 2016 12:58 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वीरवार को दूसरे दिन भी पुंछ के सलोत्री और कनूइयां के जंगलों में लगी भयंकर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके चलते कई किलो मीटर क्षेत्र फैले जंगल धू-धू कर जलते रहे। इससे उठने वाले धुएं का गुबार पुंछ नगर सहित पूरे क्षेत्र में फैल गया है जोकि क्षेत्र में आसमान पर छाई धुंध के समान दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन


वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि आग के दूर एवं दुर्गम पहाड़ों तक पहुंच जाने के कारण उस पार पूरी तरह काबू पाया जाना काफी कठिन हो रहा है।

जबकि कोशिशें जारी है। गौरतलब है कि बुधवार सुबह तड़के नगर के निकटवर्ती सलोत्री और कनूइयां क्षेत्र के जंगलों में भयंकर आ लग गई थी। जोकि दूसरे दिन काफी दूर तक फैल गई है। उस पर पूरी तरह काबू भी नहीं पाया जा सका है।

जंगलों में लगी आग से उठता हुआ धुआं काफी दूर तक देखने को मिल रहा था। इसने कई किलो मीटर क्षेत्र में जंगलों इस आग ने दूसरे दिन भी लाखों रुपये की वन संपदा को जला कर राख कर दिया है। बड़ी संख्या में वन्य प्राणियों के मारे जाने के भी समाचार प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें