पुंछ। जिले में दूरसंचार सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए जिले में छह नए मोबाइल टावर लगाए हैं और कई टावर लगाने का काम पाइपलाइन में हंै। इसकी जानकारी शनिवार को पुंछ के जिला विकास उपायुक्त विकास कुंडल ने दी।
उपायुक्त ने एसडीओ को तहसील कार्यालय मनकोट में ई-सेवा की सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कनेक्टिविटी में सुधार के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में टावर स्थापना की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर जोर दिया।
बैठक में एसएसपी पुंछ, एसई पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी), सीएमओ, एक्सईएन जेपीडीसीएल, डीआईओ एनआईसी, सीईओ नगर पालिका, एसडीओ बीएसएनएल पुंछ और अन्य संबंधित अधिकारियों सहित विभिन्न अधिकारियों ने भाग लिया। संवाद