फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: तोतागली में श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की दो बसों में भिड़ंत, छह यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-चार का जीएमसी राजोरी और दो का सैन्य अस्पताल में चल रहा इलाज, सभी घायल मध्य प्रदेश के
विज्ञापन

पुंछ। मेंढर के तोतागली में पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की दो बसों में आमने-सामने भिड़ंत से छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सेना की 120 ब्रिगेड के चिकित्सालय पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया। दो का सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार शाम करीब सवा पांच बजे हुआ। श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में माथा टेककर पहले जत्थे में गए श्रद्धालु जम्मू लौट रहे थे। इस बस की दूसरे जत्थे को श्री बूढ़ा अमरनाथ ले जा रही बस से तोता गली क्षेत्र में आमने-सामने से टक्कर हो गई। इससे यात्रा पर जा रही बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। हादसे का पता चलते यात्रा की सुरक्षा में तैनात सेना व पुलिस जवान पहुंचे। घायलों को बींबर गली स्थित सेना की 120 ब्रिगेड के चिकित्सालय पहुंचाया। घायलों की पहचान मनीश कर्ण (20) पुत्र गोपाल कर्ण, निकिता (14) पुत्री मांडे, राधे (55) पत्नी राधे श्याम, लक्ष्मीबाई (56) पत्नी स्व. अमर सिंह, सिमरन कुंजुआ पुत्र राजू कुंजुआ और विनोद (33) पुुत्र सीताराम सभी निवासी भोपाल, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। वहीं, सुरक्षाबलों ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें