पुंछ।सोमवार को बैसाखी के अवासर पर जहां कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जारी लाकडाउन के चलते जिले भर में कहीं पर भी किसी गुरूद्वारा में बैसाखी के पर्व का आयोजन नहीं किया गया।वहीं इस अवसर पर सिख संगत की तरफ से नगर के बाहर पुलस्त नदी के किनारे जुग्गियों में रह रहे बाहरी राज्यों से आए कामगारों एंव गरीबों में लंगर वितरित किया गया।इस अवसर पर सिख संगत के सदस्य बलबीर सिंह की अगुवाई वाई में पका हुआ लंगर लेकर जुग्गियों में पहुंचे और वहां रह रहे लोगों में लंगर वितरित किया।इस आयोजन के बारे में बलबीर सिंह का कहना थाकि डेरा संतपुरा नंगाली साहब के महंत संतभाई मंजीत सिंह जी का सिख संगत को आदेश हैकि इस लाक डाउन के चलते विशेष कर आज के दिन कोई भी गरीब भूखा नहीं रहना चाहिए इस लिए आज हम इन लोगों के लिए लंगर लेकर यहां आए हैं।