फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइब्रेरी के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सामाजिक संगठन नवा पुंछ ने नगर में ऐतिहासिक पब्लिक लाइब्रेरी का पुनर्निर्माण करवाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान में नगर से 5 हजार लोगों के हस्ताक्षर करवाए जाएंगे। इसके बाद ज्ञापन उपराज्यपाल को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

वीरवार शाम नगर स्थित एक निजी स्कूल में नवा पुंछ की तरफ से हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं, युवाओं ने भाग लिया। इस अभियान की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष संजीव कुमार ने की जबकि सेवानिवृत्त मुख्य शिक्षा अधिकारी राम स्वरूप शर्मा इसके मुख्य अतिथी रहे। उन्होंने सबसे पहले हस्ताक्षर कर अभियान का शुभारम्भ किया। इसके उपरान्त करीब 70 लोगों ने पब्लिक लाइब्रेरी के पुनर्निर्माण के लिए हस्ताक्षर किए।
रामस्वरूप शर्मा और संजीव कुमार ने बताया कि लाइब्रेरी न होने के कारण जहां विद्यार्थियों को एक स्थान पर बैठ कर पुस्तकें पढ़ने का मौका नहीं मिल रहा है। वहीं बुजुर्गों को भी परेशानियां हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें